अम्बेडकर नगर न्यूज वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक मौजूदा सपा विधायक त्रिभुवन दत्त 

अम्बेडकर नगर न्यूज वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक मौजूदा सपा विधायक त्रिभुवन दत्त 
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर के ग्राम सभा कौड़ाही के पंचायत भवन के परिसर में बाल पौध रोपण भण्डारा एवं वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20230722 WA0215

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें।बसखारी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वी०के०श्रीवास्तव ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ विधायक त्रिभुवन दत्त का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया तथा वृक्ष भेंट की।त्रिभुवन दत्त के द्वारा पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा मौजूद बच्चों को वृक्ष भी दिये।मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि आज पूरे देश में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है।वृक्ष लगाने से पर्यावरण अच्छा रहता है प्रदूषण समाप्त होता है।आप लोग अपने अपने घरों पर वृक्ष अवश्य लगाये।

अम्बेडकर नगर न्यूज वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक मौजूदा सपा विधायक त्रिभुवन दत्त 

इस मौके पर सदस्य जिला पंचायत अजीत कुमार यादव,सपा नेता रामचंद्र वर्मा,अजय गौतम एडवोकेट,प्रधान आबिदा खातून,सेराज अहमद,रामप्यारे निषाद,प्रेम सागर प्रजापति,तुफैल अहमद,वन दरोगा सुनील सिंह, दुर्गेश कुमार पाण्डेय,सनी आदि मौजूद रहे।

You may have missed