संवाददाता अम्बेडकर नगर
अंबेडकरनगर जिले के थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत विकासखंड जहांगीरगंज मुख्यालय तक जाने वाली सड़क किनारे पेड़ लगाए जाने पर व्यक्ति विशेष द्वारा विरोध किया जा रहा है और पेड़ को नष्ट कर पेड़ लगाने वाले दलित परिवार को जातिसूचक गाली गलौज दिया गया । आपको बता दे कि ब्लॉक मुख्यालय पर जाने वाली सड़क पर राधेश्याम दलित का मकान है मकान के सामने सड़क के पश्चिम तरफ खाली भूमि है जिस पर दलित परिवार द्वारा कई बार छाया के लिए पेड़ लगाया गया।

परन्तु ग्राम तेंदुआई कला निवासी दीनदयाल द्वारा उसे उखाड़ दिया जाता है या नष्ट कर दिया जाता है। जबकि शासन प्रशासन की मंशा अधिक से अधिक पेड़ लगाने की है। थाने पर दी गई। तहरीर में राधेश्याम ने बताया कि कल मैं और मेरे परिवार द्वारा सड़क किनारे नीम और शिरीष का नया पौधा लगा दिया गया

कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे दीनदयाल ने जब यह देखा तो वह दलित परिवार को जातिसूचक गालियां देते हुए पौधों को उखाड़ फेंका । दलित राधेश्याम ने पौधों को नष्ट करने और जातिसूचक गालियां और धमकी देने के संबंध में थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है ।