अम्बेडकर नगर न्यूजः बीती रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय देवरिया में ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर  किया हाथ साफ

अम्बेडकर नगर न्यूजः बीती रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय देवरिया में ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर  किया हाथ साफ
Share News

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के विकास खण्ड़ जहाँगीरंज अंतर्गत देवरिया बाजार के निवासियों एवं दुकानदारों को चोरियों से निजात कब मिलेगी माह भर में दर्जन भर हुई चोरियों से लोगो मे दहशत व्याप्त है कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर रहा है ।

IMG 20211217 WA0015

आपको बता दे कि दर्जनो दुकानों को अपना शिकार बना चुके चोरों ने बीते 24 तारीख को देवरिया बुजुर्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय में हजारों की चोरी तीन दिन पूर्व हुई थी । माह भर के भीतर देवरिया बाजार में दर्जनभर से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी है और पुलिस असफल साबित हो रही है जो किसी भी चोरी का पर्दाफाश करने में सफल नही हो रही है जिससे लोगों में दहशत एवं रोष व्याप्त है। बीती रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय देवरिया में ताला तोड़कर हजारों रुपये के  सामान पर हाथ साफ कर दिया ।

 

IMG 20211217 WA0017

थाने पर दी गयी तहरीर में प्रधानाचार्य के चार्ज पर कार्यरत पुष्पलता सिंह ने बताया कि 4 साइकिल 2 पंखा 10 लोहे की कुर्सी और टेबल चोर उठा ले गये । बीते 14 तारीख को चोरों ने किचन मे रखा 1 बोरी चावल और 1 बोरी गेहूं चोर उठा ले गए थे।

अम्बेडकर नगर न्यूजः बीती रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय देवरिया में ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर  किया हाथ साफ

 

जिसकी प्राथमिकी थाने मे  दर्ज़ कराई गई थी बावजूद इसके चोरियां नहीं रुक रही हैं। प्रधानाचार्या ने यह भी बताया कि शाम को विद्यालय परिसर में यहां शराबियो का जमावड़ा लगा रहता है और मना करने पर शराबियों द्वारा धमकी दी जाती हैं ।

Trending News