अम्बेडकर नगर न्यूज : चुनावी अभियान को लेकर मंत्री के उपस्थिती मे हुआ श्रीगणेश जुटे भाजपाई
संवाददाता पंकज कुमार
अंबेडकर नगर जनपद के तहसील जलालपुर क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलम मैरिज हाल में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में तथा जिला मंत्री पंकज वर्मा के संचालन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र के जरिए भाजपा चुनाव विजय का लक्ष्य हासिल करेगी।सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जन कल्याण की अनेकों योजनाएं पहुंचाई हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी शोभावती यादव को जिताकर पहली बार कमल का फूल खिलने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता खुश है। हमें मिलकर भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हुए सभी नगर पंचायतों तथा नगर पालिका के प्रत्येक मतदान केंद्र पर जीत सुनिश्चित करना है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा , नगर प्रभारी अवधेश पांडे बदल , पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, कि.मो.जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर , सोशल मीडिया जिला संयोजक सास्वत मिश्र, निकाय संयोजक सुरेंद्र सोनी, सुरेश गुप्त, सीमा गुप्ता,अनंतराम मिश्र ,विकाश निषाद, राजाराम मौर्य, अनिल वर्मा, रणजय सिंह,सुनील गुप्ता,हरिदर्शन राजभर, अशोक उपाध्याय, अनुज सोनकर,विपिन पांडे, देवेश मिश्र, बब्लू त्रिपाठी, अमित मदेशिया आदि मौजूद रहे ।