Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News : श्रवण क्षेत्र में तथागत महात्मा गौतम बुद्ध के उपदेशों के साथ चल रहा वर्षावास दिवस

जनवाद टाइम्स 1 August 2021
Ambedkar Nagar News : श्रवण क्षेत्र में तथागत महात्मा गौतम बुद्ध के उपदेशों के साथ चल रहा वर्षावास दिवस
Share News
       

संवाददाता पंकजकुमार

अम्बेडकरनगर जिले तथागत महात्मा गौतम बुद्ध के 2550 वर्षावास दिवस पर अकबरपुर तहसील के श्रवण क्षेत्र में भगवान बुद्ध के उपदेशों के साथ वर्षावास दिवस मनाया गया। इस दौरान जनपद के श्रवण क्षेत्र धाम में दूर-दराज से आए बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति की कामना की। वर्षावास का बौद्धों में विशेष महत्व है। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं को यात्रा करना वर्जित है। भिक्षु चाहे विश्व के किसी भी कोने में रहे, उन्हें वहीं रहकर बुद्ध के करुणा, शील और त्याग के सिद्धांतों का पूर्णरूपेण पालन करना होता है। अपना सारा समय लोगों की भलाई और तपस्या में लगाना होता है। गौतम बुद्ध ने श्रावस्ती के जंगलों में 24 वर्षावास किया था।

 

Ambedkar Nagar News : श्रवण क्षेत्र में तथागत महात्मा गौतम बुद्ध के उपदेशों के साथ चल रहा वर्षावास दिवस जनपद में बौद्ध भिक्षु भगवान बुद्ध के इसी सिद्धांत का पूरी तरह अनुसरण करने में जुटे हुए हैं। श्रवण क्षेत्र धाम में वर्षावास के दौरान हुए कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षु भंते सोपारक, पंकज आचार्य, भंते संघरतन ने तथागत गौतम बुद्ध के उपदेशों को जन-जन तक पहुॅचाया। आजाद समाज पार्टी मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेन्द्र बहादुर, जिला सचिव परशुराम पटेल, जिला कोषाध्यक्ष डाॅ0 रामसकल निषाद आदि ने तथागत महात्मा गौतम बुद्ध के 2550 वर्षावास दिवस पर भाग लिया और बौद्ध भिक्षुओं को दान सामग्री प्रदान किया।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : सैकड़ों युवकों ने आजाद समाज पार्टी का थामा दामन
Next: संभल न्यूज़ : मनुष्य जीवन में समाज सेवा ही करना सबसे बड़ा धर्म – गुलफाम सिंह यादव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.