अम्बेडकर नगर न्यूज नयागांव में अवैध बालू खनन कार्य जोरों पर क्षेत्रवासियों को यह नदी का कटान बढ़ जायेगा भय सता है रहा 

Ambedkar Nagar News Illegal sand mining work in full swing in Nayagaon. Area residents fear that river erosion will increase.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के तहसील क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत के नयागांव में अवैध रूप से रास्ता बनाकर बालू खनन की तैयारियां जोरों पर हैं। आपको बता दें कि छपरा मगरवी संतकबीर नगर में मौजूद हैं और बालू खनन का पट्टा छपरा मगरवी के नाम से हुआ है लेकिन पट्टाधारक खनन अधिकारी एवं प्रशासन से मिलकर अंबेडकर नगर के नयागांव से अवैध रास्ता बनाकर अवैध रूप से बालू खनन कार्य कर रहे हैं।

Ambedkar Nagar News Illegal sand mining work in full swing in Nayagaon. Area residents fear that river erosion will increase.

अवैध रूप से बालू खनन कार्य होने पर नयागांव, इसौरी आदि गांवों एवं क्षेत्रवासियों को यह भय सता रहा है कि अवैध खनन होने से नदी का कटान बढ़ जायेगा। अवैध बालू खनन से नदी किनारे स्थित गाँवो में कटान बढ़ जाती है जिससे ग्रामीणों एवं किसानों को कई कठिनाइयों से जूझना पड़ता है और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। आने वाले समय में नदी की कटान से गांव में तबाही आ सकती है।Ambedkar Nagar News Illegal sand mining work in full swing in Nayagaon. Area residents fear that river erosion will increase.

Trending News