अम्बेडकर नगर न्यूजः मत्स्य पालकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार इस वर्ष माफ किया जाये लगान

अम्बेडकर नगर न्यूजः मत्स्य पालकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार इस वर्ष माफ किया जाये लगान
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर जिले मे मत्स्य पालकों ने जिलाधिकारी को अपनी पीड़ा बताते हुए मुख्यमंत्री को सौपा सम्बोधित ज्ञापन। मत्स्य पालको ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सभी प्रार्थीगण मछुआ समुदाय के अति गरीब व्यक्ति हैं। जिनका मुख्य पेशा केवल मत्स्य पालन है।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः मत्स्य पालकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार इस वर्ष माफ किया जाये लगानजो अंबेडकरनगर जिले के विभिन्न ग्राम सभा के निवासी हैं। समस्त प्रार्थीगणों को मत्स्य पालन हेतु नीलामी द्वारा पट्टे पर तालाब जिले के समस्त तहसील द्वारा मिला हुआ है। इस वर्ष अति वर्षा हो जाने के कारण समस्त मत्स्य पालकों की मछलियां पानी के साथ बह गई।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः मत्स्य पालकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार इस वर्ष माफ किया जाये लगानजिससे मत्स्य पालको का संपूर्ण नुकसान हो गया। और मछुआ समुदाय के मत्स्य पालकों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मत्स्य पालकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है, ऐसी स्थिति में मत्स्य पालन को पूर्व से कृषि में सम्मिलित किया गया है ।जिसके आधार पर कृषि के समस्त आर्थिक सहायता दिलवाया जाना न्याय संगत एवं विधिक है। मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को अपने जरिए मत्स्य पालकों की परेशानियों से अवगत कराते हुए मत्स्य पालकों की वर्तमान वर्ष की लगान माफ करते हुए आर्थिक सहायता दिलवाये जाने की कृपा करें। इस मौके पर ज्ञापन सौपने मे मत्स्य पालक ऋषि कुमार, रामलहन, रामबदन, विनोद कुमार, रामभवन, रामप्रकाश, राम जगत धुरिया, रामभवन, पप्पू कहार, मनोज कुमार, चिंतामणि, हरिभजन, उदयभान, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

Trending News