अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों पर अत्याचार सभी परेशान- निरजू राम

अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों पर अत्याचार सभी परेशान- निरजू राम
Share News

संवाददाता-अम्बेडकरनगर

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी की सरकारों का रवैया तानाशाही पूर्ण है। सरकार किसानों नौजवानों पर अत्याचार कर रही है। सरकारी जुल्म ज्यादती लोगों पर भारी पड़ रही है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष निरजू राम ने तहसील आलापुर क्षेत्र के कल्याणपुर पहेतियापुर, पत्राभार, अशरफाबाद, सिपाह, मनवरपुर, रामनगर आदि गांव में सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निरजू राम ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार लोगों की आवाज भी दबाने का प्रयास कर रही है।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों पर अत्याचार सभी परेशान- निरजू रामभाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सभी लोग परेशान हैं और अब कांग्रेस की तरफ हसरत भरी निगाहों से देख रहे हैं। कांग्रेस नेता निरजू राम ने कहा कि भ्रमण के दौरान जनता का रुझान कांग्रेस के तरफ देखने को मिल रहा है। जनता कांग्रेस को ही सत्ता सौंपने का मन बना रही है।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों पर अत्याचार सभी परेशान- निरजू राम