अम्बेडकर नगर न्यूज : छठ का पर्व नजदीक नहीं हुई सरोवरों की साफ सफाई

Ambedkar Nagar News: Chhath festival is near, lakes are not cleaned
Share News

संवाददाता पंकज कुमार आलापुर अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंण्ड़ जहाँगीरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर वर्जी, भरतपुर, सहित अन्य अमृत सरोवरों की साफ सफाई नहीं हुई जबकि छठ महापर्व नजदीक है। जलकुंभी एवं जंगली घासों से पटा अमृत सरोवर।

IMG 20241103 WA0125
ग्राम शंकरपुर वर्जी में स्थित अमृत सरोवर के किनारे बरसात से पूर्व इंण्टर लाँकिंग का कार्य भी हुआ था जो ग्रामीणों को घूमने टहलने में काफी लाभदायक होता परंतु लापरवाही का आलम यह रहा की टहलने को कौन कहे उस पर सही से चलना भी दुश्वार हो गया है कुछ गाँव की व्रती महिलाओ ने बताया की अमृत सरोवर में किनारे किनारे सीढिया भी नहीं है जिससे काफी समस्या आएगी छठ पूजा नजदीक है और श्रध्दालुओ के चेहरे पर मायूसी छाई हुयी है लेकिन पंचायत के जिम्मेदारों की लापरवाही से सरोवर सुदंरता पर ग्रहण लग गया है दिपावली के ठीक छः दिन बाद छठ व्रत शुरू होता है ऐसे में गंदगी को लेकर छठ का व्रत रखने वाली महिलाएँ निराश है यहाँ सफाई का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है लापरवाही से श्रध्दालुओं में आक्रोश व्याप्त है यहाँ छठ पर्व मनाने बड़ी संख्या मे श्रध्दालु एकत्रित होते है।Ambedkar Nagar News: Chhath festival is near, lakes are not cleaned

Trending News