Ambedkar Nagar News: मान्यवर कांशीराम के ‘‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय विचार‘‘ के साथ शुरू हुई बहुजन साईकिल यात्रा

IMG-20210707-WA0115
Share News

संंवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले मे आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र बहादुर की अध्यक्षता में मान्यवर कांशीराम के ‘‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय‘‘ विचारों के साथ जाति तोड़ों समाज जोड़ों बहुजन साइकिल यात्रा कलेक्ट्रेट स्थित डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा को माल्यार्पण करते हुए यात्रा में आए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से फीता कटवा कर आरंभ किया गया। जिसमें लखनऊ अयोध्या मुख्य संभाग प्रभारी कमलेश भारती और अब्बास गाजी के साथ मंडल प्रभारी मोहम्मद अकरम और मंडल अध्यक्ष राहुल भारती शामिल हुए।

IMG 20210707 WA0115

जिसका नेतृत्व आजाद समाज पार्टी अकबरपुर मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार गौड़ और भीम आर्मी अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष विपुल राव अम्बेडकर ने किया। इस मौके पर साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से भीम आर्मी पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनीष आजाद, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी बृजेश अंबेडकर, आजाद समाज पार्टी विधानसभा टांडा के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, आसपा जिला कोषाध्यक्ष डॉ राम शकल निषाद, आसपा अबेडकर नगर के वरिष्ठ परामर्शदाता एडवोकेट परशुराम वर्मा आदि शामिल रहें।

Trending News