Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News- नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त ढाबों,रेस्टोरेंटों,भोजनालयों आदि प्रतिष्ठानों का होंगा निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 3 January 2023
Ambedkar Nagar News- नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त ढाबों,रेस्टोरेंटों,भोजनालयों आदि प्रतिष्ठानों का होंगा निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता-लालचन्द

नगर पंचायत-जहांगीरगंज परिक्षेत्र के समस्त छोटे-बड़े दूकानदार 03 जनवरी 2023 तक हर हाल में अपनी -अपनी दूकानों का रजिस्ट्रेशन नगर पंचायत कार्यालय जहांगीरगंज में आवश्यक रूप से करवा लें। क्योंकि 05 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2023 तक स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत स्वच्छ ढाबा और रेस्टोरेंट अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जाएगा।Ambedkar Nagar News- नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त ढाबों,रेस्टोरेंटों,भोजनालयों आदि प्रतिष्ठानों का होंगा निरीक्षण

इस दौरान नगर पंचायत-जहांगीरगंज अन्तर्गत आने वाले सभी प्रतिष्ठान जो शासन द्वारा निर्धारित मानक पर खरे उतरेंगे।उनकी नगर पंचायत कार्यालय द्वारा रैंकिंग कर सूची जिला मुख्यालय पर अग्रेषित किया जाएगा।जिसके बाद ढाबों,रेस्टोरेंटों,भोजनालयों आदि संचालकों को वरियता क्रम में जिला प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। नगर पंचायत-जहांगीरगंज के अधिशाषीअधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभियान के दौरान ढाबों,रेस्टोरेंटों,भोजनालयों आदि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाएगा।नगर पंचायत- जहांगीरगंज के मुख्य मार्गों पर अधिकाधिक संख्या में ढाबा, रेस्टोरेंट,भोजनालय आदि प्रतिष्ठान संचालित हैं।इन प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन अधिक मात्रा में ठोस व तरल अपशिष्ट पदार्थ निकलता है।जिसका वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करवाने के उद्देश्य से स्वच्छ ढाबा, रेस्टोरेंट आदि का निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ढाबा,रेस्टोरेंट आदि संचालकों को अपशिष्ट ठोस- तरल अपशिष्ट पदार्थ का निस्तारण खुद करना होगा।इन स्थानों पर नीला व हरा डस्टबिन का डिब्बा भी होना चाहिए। अभियान के दौरान शौचालय के रखरखाव और साफ-सफाई का भी जायजा लिया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी ने नगर पंचायत-जहांगीरगंज के सभी ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों से साफ-सफाई की आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सूचना प्राप्त होते ही चुस्त-दुरुस्त कर लेने को कहा है। उन्होंने बताया कि 05 से 12 जनवरी के बीच कभी भी टीम किसी भी ढाबा,रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सकती है।Ambedkar Nagar News- नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त ढाबों,रेस्टोरेंटों,भोजनालयों आदि प्रतिष्ठानों का होंगा निरीक्षण

इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग सम्बन्धित ढाबों,रेस्टोरेंटों,भोजनालयों आदि प्रतिष्ठानों पर यदि कहीं भी पाया जाता है तो सम्बन्धित लोगों के विरुद्ध त्वरित विधिक कार्यवाही नगर पंचायत-जहांगीरगंज प्रशासन द्वारा की जायेंगी।जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित लोगों की ही होगी।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News- भीषण शीतलहरी के बावजूद निरन्तर स्वच्छता अभियान जारी
Next: Etawah News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में झोपडी समेत दर्जनों मवेशी जलकर हुए खाक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.