अम्बेडकर नगर न्यूजःमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलापुर विधायिका अनीता कमल रही

IMG-20211211-WA0046
Share News

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के विकासखंड परिसर जहाँगीरगंज में मुख्य अतिथि आलापुर विधायक अनीता कमल की उपस्थिति के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जिसमें 77 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत किया ।

 

IMG 20211211 WA0047और जीवन भर साथ रहने के कदम के साथ दांपत्य जीवन में प्रवेश किया । मुख्य अतिथि विधायक अनीता कमल ने सभी नव दम्पत्तियों को सुखमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया और सभी जोड़ों को उपहार के तौर पर गृहस्थी के सामान के साथ योजना के तहत धनराशि जोड़ों के खाते में भेजी गई।

 

IMG 20211211 WA0048उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हर गरीब परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है जहां पर कन्या पैदा होने पर गरीब परिवार को विवाह के लेकर चिंता हुआ करती थी ।

 

IMG 20211211 WA0046यशस्वी मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना चलाकर प्रदेश में उन गरीब परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया जिनके पास कन्या के शादी के लिए पैसे की कमी रहती थी और कर्ज लेकर शादी करने के लिए मजबूर होता था ।आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बिना किसी भेदभाव के हर गरीब परिवार इसका लाभ ले रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर सीधे लाभार्थी को लाभ पहुंचानेका काम किया है । प्रदेश सरकार की योजनाओं में अब बिचौलियों का काम नहीं है उसी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी है। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति पा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार के खर्च से ही गरीब कन्याओं की शादी बड़े धूमधाम से होती हैं ।

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलापुर विधायिका अनीता कमल रहीइसलिए इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए । कार्यक्रम को एडीओ समाज कल्याण चन्द्रभूषण एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रजापति के अलावा भाजपा मंडल जहांगीरगंज अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा ,ज्ञानेन्द्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह पालू मिश्रा रबिन्द्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे। सामूहिक विवाह में अकबरपुर से 18 जोड़े, रामनगर से 29 जोड़े,और जहाँगीरगंज से 30 जोड़े विवाह बन्धन में कदम रखा जिसमें आठ पिछड़ा वर्ग से तथा 69 जोड़े अनुसूचित जाति से थे ।

You may have missed