Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध कलाकार मुकेश प्रजापति मधुर ने बांसुरी वादक काव्य रचनाओं के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित 

जनवाद टाइम्स 23 August 2020
Ambedkar Nagar Uttar Pradesh news
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार । अम्बेडकर नगर जिले के टाण्डा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत हंसवर के प्रगति शील लेखक संघ के तत्वावधान में उर्दू के प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी की याद में हंसवर स्थित कार्यालय पर राशिद अनवर राशिद के संरक्षण तथा अबू दाउद की अध्यक्षता में साहित्यिक विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित हुई।

Ambedkar Nagar Uttar Pradesh news

कार्यक्रम में कवि चित्रकार व बांसुरी वादक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिध्द कलाकार मुकेश प्रजापति मधुर ने बांसुरी वादन से श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने बताया कि – इंदौरी साहब साहित्यिक और शायरी की दुनिया के बेताज़ बादशाह थे। उनके कलाम देशभक्ति और इंसानियत की खुश्बू से भरे हुए होते थे। मुहम्मद असलम खान ने कहा राहत साहब ने जिस प्रतिबध्दता के साथ न्याय मानवता और विश्व शांति की आवाज उठायी है वह अवर्णनीय है। उनका दुनिया से जाना साहित्य जगत के लिए ही बल्कि प्रगति शील आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है। प्रगति शील लेखक संघ के जिलाध्यक्ष जमालुद्दीन सफर ने कहा कि इंदौरी साहब ने मुशायरे में नया मिजाज पैदा किया और उंहोने श्रोता और शायरों के बीच की दूरी को ढहा दिया। प्रगति शील लेखक संघ के जिला संरक्षक राशिद अनवर ने कहा कि राहत साहब का इस जिले से गहरा रिश्ता रहा था। कई आल इंडिया मुशायरे में हमारी राहत साहब से मुलाकातें होती थी। आर्य हरीश कोसलपुरी ने कहा राहत इंदौरी साहब का अंदाज ए बयां निराला था। उंहोने देश प्रेम से ओत प्रोत की नज्में लिखी। अबू दाउद अंसारी ने राहत इंदौरी साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। डाo जुबैर ने कहा राहत साहब ने भारत ही नहीं विदेशों में भी धूम मचाई।

Ambedkarnagar News

उत्कर्ष प्रियम के संचालन में हुई काव्य गोष्ठी में इस मौके पर इकरामुल हक, औव्वल भूलेपुरी, सौरभ त्रिपाठी, बांसुरी वादक व कवि मुकेश प्रजापति मधुर, अजय कुमार, सुनील गुलज़ार, रूमी, मो0 रफीक, अयोध्या प्रसाद विकल, अजहर, मों0 यासीन घायल, आदि मौजूद रहे। शायरों कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में नवोदित कवियों की बेहतरीन प्रस्तुति पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Post navigation

Previous: Vaishali Hajipur : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई
Next: Ambedkar Nagar : शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.