Ambedakar Nagar News : बसपा पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज जयसवाल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्यक्रम किया शुभारंभ

Ambedakar Nagar News : बसपा पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज जयसवाल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्यक्रम किया शुभारंभ
Share News

संवाददाता:  पंकजकुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अच्छादित लाभार्थियों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति नि:शुल्क का अनुमन्य कराया जा रहा हैं।इसके दृष्टिगत इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा हैं।इसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा उक्त योजना के लाभार्थियों से विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी स्थापित किया।

 

Ambedakar Nagar News : बसपा पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज जयसवाल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्यक्रम किया शुभारंभलाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण हेतु जनपद के ग्राम पंचायत बलिराम पुर प्रथम के कोटेदार जगदीश पाठक के दुकान पर महोत्सव कार्यक्रम किया गया।जिसका उद्घाटन पूर्व बसपा जिलापंचायत प्रतिनिधि मनोज जयसवाल सहित आदि लोगों ने राशन वितरण किया ।इस कार्यक्रम में लाभार्थी गुंजा पाठक के साथ अन्य लाभार्थियों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति निशुल्क का अनुमन्य कराया गया।

Trending News