Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के तत्वावधान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के जन्मदिवस को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा संकल्प दिवस के रूप में उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पक्का तालाब स्थित साईं मंदिर परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

WhatsApp Image 2026 06 09 at 6.37.23 PM

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए फलदार पौधे लगाने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुमार कुशवाहा, जॉइंट कमिश्नर जीएसटी का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के लिए भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प दिवस समाज के प्रति संगठन की सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

राकेश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार एक सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करता है, उसी प्रकार व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, नगर प्रभारी संजय वर्मा, संतोष वर्मा, आलोक कुमार गुप्ता, हरिओम गुप्ता, रणवीर चौहान, डॉ. हरिशंकर पटेल, लल्लू वारसी, विकास बाबू शाक्य, सुशीला राजावत, मीरा तिवारी, अर्चना कुशवाह, वर्षा दुबे, राबिया सुल्तान, यामीन चौधरी, अशोक कुमार कुशवाह, वरुण राज, आशीष केसरवानी, उमेश कुमार कुशवाह, सोनी यादव, रंजना सोनी, एम. कुमार शर्मा, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Trending News