Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra UP : हम जाति और धर्म पर नहीं, शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार, महिला सुरक्षा, बिजली, पानी, और बुनियादी जरूरतों पर बात करेंगे – जिला मीडिया प्रभारी आप

जनवाद टाइम्स 6 January 2021
Press conference aam aadmi Party Agra Uttar Pradesh
Share News
       

संवाददाता सायरा आगरा : आम आदमी पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता मे आगरा जिला मीडिया प्रभारी श्री अनमोल बंसल, जिला अध्यक्ष श्री बनेसिंह पहलवान और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री औऱ उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के प्रभारी माननीय श्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने कहा की दिल्ली के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में जो काम किए हैं। उसका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है ।

Press conference aam aadmi Party Agra Uttar Pradesh

चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में हो, बिजली पानी जैसी मूल्य जरूरत की बात हो या आम आदमी की अन्य बुनियादी जरूरतों के मामले में हो, यही वजह है कि दिल्ली कि जनता हर बार सिर्फ माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी को बतौर मुख्यमंत्री चुनते हैं, दिल्ली की जनता का प्यार आशीर्वाद ही है जो आम आदमी पार्टी को मजबूत और जनहित कार्यो को करने के लिए प्रेरित कर्ता है।

जबसे श्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है भाजपा के नेता मंत्रियों के होश उड़ गये है,वह दिल्ली गवर्नेंस मॉडल और यूपी गवर्नेंस मॉडल की तुलना कर रहे हैं और बहस की चुनौती देकर नदारद हो जाते है।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री औऱ उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के प्रभारी माननीय श्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तरह तेजी से विकास होगा, 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही, उत्तर प्रदेश में भी बिजली, पानी, शिक्षा, और स्वास्थ्य की व्यव्स्था दुरूस्त भी की जाएगी और दिल्ली की तरह मुफ्त भी दी जाएगी, जनकल्याण और बुनियादी जरूरतों को पूरा करना एकमात्र मुख्य उद्देशय है आम आदमी पार्टी का जो दिल्ली में भी किया है और उत्तर प्रदेश में भी करेंगे।

विकास और अच्छे काम दिखाने के लिए होते हैं, छुपाने के लिए नहीं ,जब उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों को छुपाना शुरू किया तो स्कूलों की हालत दिखाने के लिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अगुवाई में “सेल्फी विद सरकारी स्कूल” अभियान शुरू हुआ जिसके तहत प्रदेश के हर जिले के कार्यकर्ता सरकारी स्कूल के साथ जाकर सेल्फी लें रहे हैं और स्कूलों के हालात जनता को दिखा रहे हैं।

इस अभियान से उत्तर प्रदेश सरकार बौखला गई है,चूंकि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छुपी नहीं है, एक बरसात में यहां के स्कूल स्विमिंग पूल बन जाते हैं, कहीं मिड डे मील में बच्चों को नमक रोटी दी जाती है, कहीं बरसात में टपकती छतों के नीचे बच्चे पढ़ाई कर रहे होते हैं, कहीं शौचालय नहीं है, अगर है तो टूटे हुए हैं कहीं पीने का पानी नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार ने इस बदहाली पर अब तक कोई काम नहीं किया।

आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार कह रहे हैं कि हम जाति और धर्म की राजनीति नहीं शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार, महिला सुरक्षा, बिजली, पानी, और बुनियादी जरूरतों पर काम करते हैं, हमें स्कूल बनाना है,अस्पताल बनाने हैं, दिल्ली की जनता को जो भी बुनियादी सुविधाएं मिली है उत्तर प्रदेश की जनता को भी मिलनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी संगठन को बढ़ता देख और सरकारी स्कूलों की पोल खुलती देख श्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी साल में सरकारी स्कूलों की हालत देखते हुए कायाकल्प की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश के सभी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल को कायाकल्प योजना से जोड़ने की तैयारी कर रही हैै।
श्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि यह अच्छी बात है ।एक सरकार अगर दूसरी सरकार से सीख कर जनता के लिए कुछ बेहतर करती है तो हमें अपने गवर्नेंस मॉडल पर गर्व है,लेकिन अगर आदित्यनाथ की ये योजना जुमला साबित हुई तो उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ कि सरकार जाने वाली है।

 

Post navigation

Previous: Bihar News : सोनपुर स्टेशन से छपरा तक पैसेजर ट्रेन चलाने की मांग
Next: आजमगढ़ अतरौलिया में भीषण सड़क हादसा गन्ना लदी ट्राली से टकराई गाड़ियां

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.