Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख

जनवाद टाइम्स 17 March 2021
IMG-20210317-WA0006
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव एमनपुरा में शॉर्ट सर्किट की उठी चिंगारी से घर में भीषण आग लग गई जिससे घर में रखा लाखों रुपए का सामान और नकदी जलकर राख हो गयी।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहाबुद्दीन खान पुत्र अहमद खान निवासी एमनपुरा थाना बाह मजदूरी का कार्य करता है। मंगलवार की रात को अचानक घर में लगे बोर्ड में हुए फॉल्ट के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ और उठी चिंगारी से घर में भीषण आग लग गई।

 

  1. IMG 20210317 WA0006आग लगने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए।ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग नहीं बुझी जिस पर ग्रामीणों द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पुलिस एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई। फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर बाद आग पर पानी डाल कर बमुश्किल काबू पाया तब तक घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। मकान स्वामी सहाबुद्दीन के मुताबिक अगले माह उसकी दोनों बेटियों की शादी होने वाली है जिसके दहेज में देने के लिए फ्रिज, टीवी, सोफा, बेड, बर्तन आदि सामान खरीदा था। साथ ही घर के बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित सवा लाख रुपया आग से जलकर राख हो गए। पीड़ित का कहना है आग लगने से उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अनाज सहित खाने पीने का सामान भी जल गया।

IMG 20210317 WA0005

घर में कुछ नहीं बचा है। अगले माह दोनों बेटियों की शादी कैसे होगी परिवार दुखी है। पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।वहीं स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है।

Post navigation

Previous: Agra News: खुद को हवलदार बताकर नेवी में भर्ती के नाम पर की 12 लाख की ठगी,पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Next: Agra News: बी.आर.सी.पर हुआ प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.