Agra News: वैक्सीन के लिए घंटो लाइन में लगे रहे लोग

Agra News: वैक्सीन के लिए घंटो लाइन में लगे रहे लोग
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा के बाह और बटेश्वर स्वास्थ्य केंद्रों पर जमकर टीकाकरण हुआ। टीकाकरण कराने के लिए लोगों को घंटो लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।बुधवार को केवल पंजीकरण कराने वालों का ही टीकाकरण किया गया। बिना पंजीकरण वैक्सीन लगवाने आये लोगों को बेरंग वापस लौटना पड़ा।बुधवार को टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया।

Agra News: वैक्सीन के लिए घंटो लाइन में लगे रहे लोग

बुधवार को बाह स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 83 लोगों ने टीकाकरण कराया जबकि 45 वर्ष से ऊपर की 105 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 109 ने तथा 45 वर्ष से ऊपर के 41 लोगों ने टीकाकरण कराया।

Agra News: वैक्सीन के लिए घंटो लाइन में लगे रहे लोग

बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को तीन सौ अठासी लोगों का टीकाकरण किया गया।

Trending News