Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: मोटरसाइकिल सवार युवक को डग्गेमार ने लिया अपनी चपेट में।

जनवाद टाइम्स 11 February 2021
PicsArt_02-11-10.07.20
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र

आगरा बाह स्टेट हाइवे पर डग्गेमार वाहन हादसों को अंजाम देते रहते हैं इन अवैध डग्गामार वाहनों पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की नज़र नहीं पड़ती है। आज भी एक मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय युवक को सड़क पर दौड़ रहे डग्गामार ईको ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजेश पुत्र कल्याण सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी अभयपुरा अपनी बहन पिंकी पत्नी पत्नी ब्रजमोहन उम्र 28 वर्ष और उसके पुत्र अवनीश उम्र 4 वर्ष को उसकी ससुराल चौबे पुरा जैतपुर छोड़ने मोटरसाइकिल से जा रहा था। बड़ा गांव के समीप इटावा की ओर से तीव्र गति से आ रहे डग्गेमार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह उसकी बहन पिंकी और उसके भांजा अवनीश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।घायलों को राहगीरों की सूचना पर डायल 112 ने बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बता दें कि बाह आगरा स्टेट हाइवे पर इन दिनों डग्गामार वाहनों की भरमार है। ये डग्गेमार वाहन न केवल परिवहन विभाग को क्षति पहुंचा रहे हैं वरन सड़क पर यात्रा करने वाले राहगीरों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।अवैध डग्गामार कस्बा में सरकारी बस स्टैंड पर ही सवारियों को डंके की चोट पर भरते हैं जबकि सरकारी बस स्टैंड से थाना बाह की दूरी मात्र 500 मीटर ही है ऐसे में इन डग्गामार वाहनों पर पुलिस की नजर क्यों नही पडती जबकि ये सुबह से देर रात थाना बाह के सामने से ही होकर गुजरते हैं।आज भी मोटरसाइकिल सवार युवक उसकी बहन और भांजा इन डग्गामार वाहन के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक और महिला ने बताया कि उन्हें चपेट में लेने वाली गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि वे उसका नम्बर भी नहीं देख पाए।कहीं न कहीं पुलिस और परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इन अवैध डग्गेमारों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Post navigation

Previous: Etawah News: सन्तोष भुवनेश किसान सेवा केंद्र सी. एन. जी. पंप का हुआ शुभारंभ
Next: Agra News: जैतपुर पुलिस ने जुए के फड़ से रुपयों सहित जुआरियों को किया गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.