Etawah News: सन्तोष भुवनेश किसान सेवा केंद्र सी. एन. जी. पंप का हुआ शुभारंभ

IMG-20210210-WA0024
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह

जसवंतनगर : क्षेत्र की जरूरतों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए एक नवीन सी. एन. जी. पम्प का भव्य शुभारंभ किया गया। संतोष भुवनेश कोल्ड स्टोरेज के निदेशक डॉ0 भुवनेश चंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जसवंतनगर में उनके नवीन प्रतिष्ठान संतोष भुवनेश किसान सेवा केंद्र सी. एन. जी. पम्प का आज शुभारंभ किया गया। इसके तहत अब जसवंतनगर वासियों और नेशनल हाईवे पर चलने वाले लोंगो को गैस ईधन के लिए तकलीफ नही उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनके अन्य प्रतिष्ठानों की तरह इस पम्प में भी गुणवत्ता और भरोसे का पूर्ण ख्याल रखा जाएगा और यह ध्यान रखा जाएगा कि किसी किसी भी ग्राहक को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। निदेशक डॉ0 भुवनेश चंद्र यादव ने ग्राहकों को एक्यूरेसी का विश्वास दिलाया और कहा कि हमारे प्रतिष्ठान हमेशा से अपनी एक्यूरेसी के लिए वचनवद्ध रहते हैं और उनको पूरा करने का हमारा पूर्ण प्रयास रहता है और यह प्रयास हम आगे भी करते रहेंगे।

*फ़ोटो: वाहन में गैस डालते निदेशक डॉ0 भुवनेश चंद्र यादव*

You may have missed