Agra news :बरहन में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, महिला-युवक और बच्ची की मौत से सनसनी

IMG-20260818-WA0017
Share News

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 15/16 अगस्त की रात से 16 अगस्त के बीच चमरौला से मितावली के बीच रेलवे ट्रैक पर महिला, एक युवक और करीब 10 वर्षीय बच्ची के शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई।

तीनों शव अलग-अलग स्थानों पर मिले, जिसके कारण घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रथम दृष्टया तीनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

IMG 20260818 WA0016

सूचना मिलने पर बरहन पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही मृतकों की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि महिला के शव के पास चेन, बालियां, अंगूठी और घड़ी सहित कुछ सामान मिला है। पुलिस इन सामानों के आधार पर भी महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं युवक और बच्ची की पहचान को लेकर भी पुलिस आसपास के थानों और क्षेत्रों से जानकारी जुटा रही है।

रेलवे ट्रैक पर एक के बाद एक तीन शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

IMG 20260818 WA0017

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों मृतक कौन हैं, वे रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, रेलवे से मिली जानकारी और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए भी घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल तीनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस की जांच जारी है और तीनों शवों की पहचान कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Trending News