Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: पिनाहट में गुटखा माफिया हुए सक्रिय,लॉक डाउन का भय दिखाकर जमकर हो रही गुटखे की कालाबाजारी,प्रशासन बेखबर

जनवाद टाइम्स 17 April 2021
IMG-20210417-WA0032
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: पिनाहट में लोगों को कथित सम्पूर्ण लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का भय दिखाकर गुटखा माफिया सक्रिय हो गये है। और गुटखे की जमकर कालाबाजारी कर अपनी तिजोरियां भरने में जुट गये हैं।बताया जा रहा है कि गुटखा की सबसे अधिक कालाबाजारी पिनाहट में हो रही है।पिनाहट कस्बा बाजार में राज श्री, गोल्डमोहर और विमल गुटखा के डिस्ट्रीब्यूटर हैं।इन गुटखा के होलसेल डीलरों के यहां प्रत्येक दुकानदार के लिये निर्धारित कोटा है लेकिन उस कोटा को नजरअंदाज कर जमकर चांदी काटी जा रही है।

IMG 20210417 WA0032

राज श्री व गोल्डमोहर की प्रत्येक बोरी पर 3 हजार से 6 हजार और विमल गुटखा की प्रत्येक बोरी पर 2 हजार अतिरिक्त लिये जा रहे हैं।राज श्री, गोल्ड मोहर और विमल के डिस्ट्रीब्यूटर भी जमकर मलाई काटने में जुट गये हैं जबकि कम्पनियों द्वारा आपूर्ति पर कोई रोक नहीं लगायी गयी है।इन होलसेल डीलरों की होड़ करते हुए कुछ बड़े दुकानदार भी मौके का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे हैं।बाजार में जमकर कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक हफ्ते के अंदर ही गुटखा माफियाओं द्वारा लाखों रूपये के वारे न्यारे कर लिये गये हैं।पिछले लॉक डाउन में पिनाहट और बाह में चुनिंदा गुटखा माफियाओं द्वारा लॉकडाउन के दौरान करोड़ों रुपये कमाये गये थे और वही हराम की हड्डी इनके मुंह फिर से लग गयी है।पिनाहट और बाह में राज श्री,गोल्डमोहर और विमल के डिस्ट्रीब्यूटर तो पूरी तरह बेखौफ हो गये हैं।उन्हें प्रशासन की कार्रवाइयों का कोई खौफ नहीं है।ये दुकानदार अपने गुप्त ठिकानों करोड़ों रुपये का गुटखा स्टॉक करके रखे हुए है।इन्हें सिर्फ मौके की तलाश रह गयी है।

IMG 20210417 WA0032

ग्राहकों के प्रति इनका व्यवहार बेहद ही नकारात्मक हो गया है।बताया जाता है कि एक दिन पहले पिनाहट के डिस्ट्रीब्यूटर से एक ग्राहक दुकानदार की जमकर नोंकझोंक हुई थी।पिनाहट का राज श्री गुटखा माफिया डिस्ट्रीब्यूटर अपने यहां भरपूर माल का स्टॉक होने के बावजूद  दुकानदार को माल देने की मनाही कर रहा था।इन गुटखा माफियाओं को आम लोगों से लेकर प्रशासन की कार्रवाइयों का कोई खौफ नहीं रह गया है।स्थानीय लोगों ने इनके गुप्त ठिकानों पर छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post navigation

Previous: Etawah News: एसएसपी ने किया थाना कोतवाली जसवंतनगर एवं थाना बलरई का औचक निरीक्षण।
Next: Ambedkernagare News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बडी़ संख्या मे भीड़ उमड़ी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.