Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज। हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की 12वीं एनुअल जनरल मीट में फिर उठी वर्षों पुरानी माँग,राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन*

जनवाद टाइम्स 4 October 2021
IMG-20211004-WA0005
Share News
       

संवाददाता । कपिल चौरसिया

• आगरा में स्थापित किया जाए स्टोन हैंडीक्राफ्ट का विश्व स्तरीय एग्जीबिशन सेंटर

• हस्तशिल्प के क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय अवार्ड जीतने वाले उद्यमियों का किया गया अभिनंदन

आगरा। ताज नगरी में स्टोन और मार्बल हैंडीक्राफ्ट का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। इसका निर्यात आगरा से संपूर्ण विश्व में किया जाता है। स्टोन हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने भी इसे ओडीओपी योजना में शामिल किया है। अब जरूरत है कि इस उद्योग को और मजबूती प्रदान करने के लिए उद्यमियों की वर्षों पुरानी माँग को ध्यान में रखते हुए आगरा में स्टोन हैंडीक्राफ्ट का विश्व स्तरीय एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाए। साथ ही, हैंडीक्राफ्ट कारीगरों के प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटर और आधुनिक ऑडिटोरियम भी स्थापित किया जाए। रविवार रात फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल क्लार्क शिराज में हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन-आगरा की 12वीं एनुअल जनरल मीट में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह को इस आशय का ज्ञापन दिया गया। इस दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और लघु उद्योग निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश सरकार के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सचिव डॉ. एसके त्यागी ने स्वागत भाषण दिया।

हस्तशिल्प उद्योगों का होगा विकास

एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने इस मौके पर कहा कि आगरा में विश्व स्तरीय एग्जिबिशन सेंटर और मार्ट की स्थापना होने से न केवल स्टोन हैंडीक्राफ्ट या मार्बल हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इससे जरी और कढ़ाई समेत अन्य हस्तशिल्प उत्पादों के उद्योग का भी चहुँमुखी विकास होगा।उन्होंने जीएसटी रिफंड की समस्या को हल करने की माँग भी की।

इन्हें मिला सम्मान

कार्यक्रम में ताजनगरी के हैंडीक्राफ्ट उद्यमी भास्कर शर्मा (शर्मा आर्टिस्टिक स्टोन गैलरी), सुश्री शीनू (आर्टिफैक्ट डेकोर) और अनुराग मित्तल (पुष्पांजलि फेयर ट्रेड) को राज्य स्तर पर निर्यात के क्षेत्र में अवार्ड प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन करने के लिए एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।

ये भी रहे शामिल

समारोह में हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन-आगरा के संरक्षक एके गुप्ता, अध्यक्ष रजत अस्थाना, उपाध्यक्ष प्रथम अनुराग मित्तल, उपाध्यक्ष द्वितीय गोविंद प्रसाद सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित गोयल, सचिव डॉ. एसके त्यागी, उप सचिव अनुज मित्तल, समन्वयक एससी अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विपनेश त्यागी, मुनीष गुप्ता और अनिल कुमार वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। समारोह का संचालन राजेश अग्रवाल ने किया।

Post navigation

Previous: आगरा न्यूज।राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान के साथ उनके कार्यों के लिए सम्मानित पत्र देकर सम्मानित किया गया
Next: आगरा न्यूज। युवा अलवी वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष का चुनाव के साथ कोर कमेटी का विस्तार किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.