Agra News: घर में अकेली सो रही युवती के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

IMG_20210610_213207
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

पिनाहट: पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा पिनाहट के एक मोहल्ला में घर में अकेली सो रही युवती को पड़ोसी युवक ने दबोच कर दुष्कर्म किया औरदुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।

IMG 20210610 213207

पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती मंगलवार रात को घर में अकेली सो रही थी। परिजन  रिश्तेदारी में कार्यक्रम में गए हुए थे। आरोप है कि युवती को घर में अकेला देख मौके का फायदा उठाकर पड़ोस का ही रहने वाला युवक रिंका घर में घुस आया और युवती को चारपाई पर दबोच कर दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के बाद दीवार कूदकर फरार हो गया। परिजनों के घर पहुंचने पर युवती ने अपने साथ हुई अनहोनी के बारे में अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुरुवार को आरोपी रिंका के खिलाफ धारा 376 / 452/ 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

IMG 20210523 190705

वहीं पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी कहना है पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।

You may have missed