संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बिजौली के मोहल्ला अशोकनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने विषाक्त खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।परिजन आनन फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुँचे जहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन पुत्र हरेंद्र सिंह उम्र करीब 17 वर्ष निवासी मोहल्ला अशोकनगर थाना बाह ने शुक्रवार को शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखी डी डी टी खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तत्काल बेहोशी की अवस्था में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया
जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया जहां युवक का इलाज जारी बताया गया है। वही युवक का विषाक्त खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।विषाक्त खाने वाला युवक परिवार का इकलौता पुत्र बताया गया है।