Agra News: युवा व्यवसायी का कोरोना से हुआ निधन

IMG_20210508_192420
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा के प्रतिष्ठित व्यक्ति व प्रिन्स फिलिंग स्टेशन के स्वामी अंकुर पैंगोरिया का शुक्रवार को कोरोना के कारण निधन हो गया।वे पिछले कुछ दिनों से गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे जहाँ उनका इलाज चल रहा था।

IMG 20210508 192420

युवा व्यवसायी के असामयिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया।देर रात पहुँचे शव का शनिवार को बटेश्वर के मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।बता दें कि अभी हाल ही में एक सप्ताह पहले उनकी माता जी मंजुला पैंगोरिया का भी निधन हो चुका है और अब व्यवसायी का आकस्मिक निधन होने से परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

IMG 20210508 192420

वहीं कस्बा के व्यापारियों ने इस असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।युवा व्यवसायी ने अपने पीछे दो छोटे बच्चों एक बेटी और एक बेटे व पत्नी को छोड़ा है।

You may have missed