Agra News: यदुवंशी समाज ने निकाली श्री राधा कृष्ण शोभा यात्रा,जगह जगह हुआ स्वागत

Agra News: यदुवंशी समाज ने निकाली श्री राधा कृष्ण शोभा यात्रा,जगह जगह हुआ स्वागत
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

 

बाह: श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार की क्षेत्र में धूम रही। यदुवंशियों ने विशाल शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। शोभायात्रा में झांकियों में प्रदर्शित कृष्ण लीलाओं ने लोगों का मनमोह लिया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार पर यदु वंशी समाज द्वारा सुबह जैतपुर ब्लॉक के ग्राम कमोनी में हवन का आयोजन किया इसके बाद शोभायात्रा का आगाज किया गया। शोभायात्रा ग्राम कमोनी से शुरू होकर जैतपुर , बाह , फरैरा , खांद से होते हुए तीर्थ क्षेत्र बटेश्वर से सूरसेन की नगरी सौरीपुर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा मेें युवा धार्मिक भजनों पर जमकर झूमे। बैंडबाजों की धुनों ने वातावरण को कृष्णमय बना दिया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोहा।भक्तों ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।

 

IMG 20210831 WA0056वही जैतपुर में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने अपने आवास पर झांकी पर सजी राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की वही यादव समाज के लोगों का साफा बांध स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलियान सिंह वर्मा का साफा बांधकर स्वागत किया।

 

Agra News: यदुवंशी समाज ने निकाली श्री राधा कृष्ण शोभा यात्रा,जगह जगह हुआ स्वागतशोभायात्रा में राकेश यादव पूर्व  प्रधान, राजकुमार यादव फौजी, पप्पू यादव पूर्व प्रधान , आलोक यादव, कोकई यादव, सुधीर यादव,योगेश यादव, पंछी यादव, अनिल बरुआ,रविकांत मिश्रा,जॉनी यादव,मुनेंद्र यादव विनय यादव,विमल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Trending News