Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से मिला लटका

IMG_20210608_172707
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के मई गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता ने गृह क्लेश से तंग आकर फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही विवाहिता के मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारकर फंदे से लटकाने के आरोप लगाते हुए ससुरालियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ललिता उम्र करीब 25 वर्ष पुत्री नेत्रपाल सिंह निवासी सलेमपुर थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद की शादी चार साल पहले जितेंद्र उर्फ भोजराज पुत्र सतीश निवासी मई के साथ सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर हुई थी।

IMG 20210608 172707

लेकिन ससुरालीजन दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे।वे विवाहिता से अतिरिक्त दहेज लाने की माँग करते और उसे प्रताड़ित करते थे।सोमवार देर शाम महिला ने आत्महत्या कर ली।मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ससुरालीजन घटना के बाद फरार हो गए।वहीं मृतका के भाई अवधेश ने महिला को मार कर फंदे से लटकाए जाने के आरोप लगाए हैं।मृतका के भाई ने पति जितेंद्र उर्फ भोजराज, ससुर सतीश,सास स्नेहलता, देवर कुलदीप और सुलदीप के खिलाफ घरेलू हिंसा, हत्या करने और दहेज उत्पीड़न करने की धाराओं में मामला दर्ज करा दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाह विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed