Agra News: महिला ने दिया विचित्र शिशु को जन्म पैदा होते ही हुई मौत

IMG_20210603_191959
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: बाह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गढ़ा पचौरी में बीती रात एक महिला ने अनोखे शिशु को जन्म दिया।लेकिन जन्म के कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह के मोहल्ला गढ़ा पचौरी निवासी महिला सुमन पत्नी हरिओम ने देर रात प्रसव पीड़ा होने पर कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में विचित्र शिशु को जन्म दिया लेकिन नवजात शिशु ने जन्म के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।

IMG 20210603 191959 2

 

अस्पताल में पैदा हुए विचित्र शिशु की खबर आग की तरह मोहल्ला गढ़ा पचोरी व आसपास फैल गई नवजात शिशु का चेहरा भी डरावना था। वही नवजात शिशु के 2 दांत भी निकले थे। नवजातशिशु का वजन भी अन्य बच्चों की अपेक्षा ज्यादा था और पूरे सिर पर बाल थे।शिशु पैदा तो सामान्य प्रसव से हुआ था लेकिन वह बच न सका।

You may have missed