बाह। बुधवार की सुबह बाह के जरार में नहलाने के बाद रश्मि उम्र करीब 21वर्ष अपनी भैंस को खूंटे से बांधने के लिये ले जा रही थी। अचानक से भैंस बिदक गयी और बिदकी भैंस की रस्सी का उसकी बाजू में फंदा फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेकाबू हुई भैंस के पीछे रश्मि करीब 60 गज तक घिसट गई। इस दौरान उसका सिर कभी दीवार से तो कभी पेड से टकराया।

ग्रामीणों ने एकजुट होकर भैंस को घेर कर काबू में किया। घिसटने से लहूलुहान हुई रश्मि को गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिये आगरा ले गये। जहां पर उपचार के दौरान रश्मि की मौत हो गई। घर पर शव पहुंचते ही परिवार में मातमी कोहराम मच गया।एक साल की बेटी काव्या के सिर से मां का साया छिन गया । रश्मि के पति गुलशन और अन्य परिजन बेटी की परिवरिश को लेकर चिंतित हो उठे है।