Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: वाइल्ड लाइफ एस ओ एस ने सपेरों से मुक्त कराये 24 सांप

जनवाद टाइम्स 10 August 2021
IMG_20210810_221327
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

आगरा: वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा चलाये गए संयुक्त अभियान में आगरा के पांच अलग-अलग मंदिरों के बाहर सपेरों की अवैध हिरासत से 24 सांपों को मुक्त कराया गया। सभी सांपों को वर्तमान में वाइल्डलाइफ एसओएस के उपचार एवं देखभाल में रखा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को वाइल्डलाइफ एसओएस और यूपी वन विभाग की टीम ने आगरा में कैलाश मंदिर बल्केश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, राजेश्वर मंदिर और रावली मंदिरों के बाहर सपेरों के कब्जे से 24 सांपों को मुक्त कराया जिनमे 16 कोबरा, 4 रैट स्नेक और 4 कॉमन सैंड बोआ को सपेरों से मुक्त कराया गया और बाद में वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू फैसिलिटी में स्थानांतरित कर दिया गया।

IMG 20210810 221327

सभी सांप भूखे और निर्जलित स्थिति में पाए गए जिसमे एक गैर-विषैले प्रजाति का सांप रैट स्नेक भी पाया गया जिसका मुंह सिल दिया गया था। वाइल्डलाइफ एसओएस के पशु चिकित्सकों ने तुरंत रैट स्नेक के मुंह से टांके हटाये और सभी साँपों को हाइड्रेट किया। फिलहाल वाइल्डलाइफ एसओएस प्रत्येक सांप का इलाज कर उनकी निगरानी कर रहा है और यह तब तक किया जाएगा जब तक कि वे अपने प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए फिट नहीं हो जाते।

IMG 20210810 221242

सावन के महीना चल रहा है जिसे हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने के हर सोमवार को सावन का सोमवार के रूप में जाना जाता है जिसका विशेष महत्व है क्योंकि भक्त इस दिन उपवास रखते हैं मनोकामना की याचना करने भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में आते हैं। सांपों के साथ भगवान शिव के संबंध और लोगों की श्रद्धा का मज़ाक उड़ाते हुए और उसका लाभ उठाते हुए सपेरे अक्सर भक्तों को सांपों के प्रदर्शन और आशीर्वाद के वादे के साथ लुभाते हैं। पैसों के लालच में सपेरे भक्तों को सांप को दूध चढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं जबकि दूध वास्तव में सांप के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

IMG 20210810 221257

वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सपेरों से दूर रहने और ऐसे किसी भी मनोरंजन के लिए सांपों के शोषण की सूचना देने का आग्रह करते हैं। ऐसे किसी भी मनोरंजन को बढ़ावा देना संरक्षित वन्यजीव प्रजातियों के अवैध कब्जे को बढ़ावा देता है और यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक दंडनीय अपराध है।

IMG 20210810 221327

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण के मुताबिक इन सांपों को भयानक परिस्थितियों में रखा जाता है जिसकी वास्तविकता को उजागर करने की जरूरत है। सांप इस हद तक घायल और दयनीय स्थिति में होते हैं कि वे अक्सर अपने प्राकृतिक आवास में वापस नहीं लौट पाते। हमारी टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि इन सांपों को सभी आवश्यक चिकित्सकीय सहायता मिले।

Agra News: वाइल्ड लाइफ एस ओ एस ने सपेरों से मुक्त कराये 24 सांप

वाइल्डलाइफ एसओएस के पशु चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक डॉ इलियाराजा के अनुसार मुंह सिला हुआ रैट स्नेक दर्द के कारण आक्रामक व्यवहार का प्रदर्शन कर रहा था। हमने सावधानी से टांके हटा दिए हैं। कोई भी जानवर इस तरह के बर्बर व्यवहार का हकदार नहीं है। डीएफओ आगरा अखिलेश पांडेय ने के मुताबिक सपेरों द्वारा साँपों का उपयोग किया जाना एक अवैध और दंडनीय अपराध है जो वर्षों से चला आ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए वन विभाग हर साल इन सपेरों से सांपों को बचाने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस के साथ मिलकर काम करता है।

Post navigation

Previous: Agra News: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया संत समाज
Next: Agra News: महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर दी जान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.