Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने अधिकारियों के जाँच कराने के आश्वासन और आर्थिक सहायता के चेक दिए जाने के बाद किया अंतिम संस्कार

जनवाद टाइम्स 8 April 2021
IMG-20210408-WA0037
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: जैतपुर के चौराहे पर शव रखकर जाम लगने की सूचना मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह व फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा अपने समर्थकों के साथ जैतपुर पहुंच गए और जाम लगाए बैठे आक्रोशित ग्रामीणों को समझाना बुझाना शुरू कर दिया।

IMG 20210408 WA0035 1

इसी दरम्यान शरारती तत्वों ने भाजपा विधायक वापस जाओ के नारे लगाना शरू कर दिया जिससे मामला गरमा गया और इसी बात को लेकर फतेहाबाद भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा वर्मा की शरारती तत्वों और समाजवादी पार्टी के नेता सुधीर दुबे से नोकझोंक हो गई। फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और करीब 6 घन्टे बाद जाम खोल दिया ।

IMG 20210408 190253

फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने मृतक की पत्नी को तीन तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दिए है। वहीं उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की बात कही।

सुबह से शाम तक बंद रहा जैतपुर कस्बा बाजार

बाह: सुबह से चले धरना प्रदर्शन व जाम के चलते जैतपुर कस्बा का बाजार सुबह से शाम तक बंद रहा। भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पी ए सी होने के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना रहा ।

IMG 20210408 190226

एक बार तो हालात बिगड़ते बिगड़ते बच गए। अफरा-तफरी मच गई ।लोगों ने भागना दौड़ना शुरू कर दिया ।जिसमें कुर्सियां भी टूट गयी।प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।एडीएम निधि श्रीवास्तव व एसपी ग्रामीण के अशोक बैंकटश ने सूझ बूझ से स्थिति को संभाला ।

ये हैं मृतक के परिजनों की मुख्य मांगे

बाह: मृतक के परिजनों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो और उन्हें कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। मृतक के बच्चों को एक सरकारी नौकरी दिलाई जाए। और मृतक के लिए सरकारी आवास दिलाया जाए। इन्हीं मांगों पर को लेकर मृतक के परिजन का शव रखकर जाम लगाए हुए थे।

IMG 20210408 WA0037

 

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में किया गया अंतिम संस्कार

प्रशासनिक अधिकारियों के मामले की निष्पक्ष जाँच कराने और दोषियों पर कार्यवाही के आश्वासन और आर्थिक सहायता के चेक दिए जाने के बाद परिजन धन्ना के अंतिम संस्कार करने को राजी हुए जिसके बाद सुबह से लगा हुआ जाम खोल दिया गया।

IMG 20210408 194842

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में धन्ना का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों में ये रहे शामिल
प्रदर्शनकारियों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंशु रानी निषाद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुधीर दुबे,डॉ लेखराज वर्मा, नंदकिशोर कश्यप पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ,बनी सिंह राजपूत, श्री कृष्ण वर्मा ,नंदकिशोर वर्मा, शिव शंकर राजपूत, आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Moradabad News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ आज मनेगा अंतरा दिवस
Next: Vaishali News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में 450 लोगो को कोरोना वैक्सीन 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.