Agra News: देहात में टीकाकरण ने फिर पकड़ी रफ्तार

IMG_20210617_121025
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: शुक्रवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के साथ मोबाइल टीम द्वारा गाँवों में भी टीकाकरण किया गया।टीकाकरण कराने को सैकड़ों की संख्या में लोग पहुँचे।अस्पतालकर्मियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

IMG 20210617 121025 scaled

टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।शुक्रवार को 165 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 165 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।शुक्रवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 140 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में 43 लोगों ने पहली तथा 1 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।

IMG 20210617 124050 scaled

जबकि 60 से ऊपर वालों में 34 लोगों ने पहली तथा 3 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 90 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।विक्रमपुर में 50,पार्वती पुरा में 50,नरहौली में 43,प्रतापपुरा में 50 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।टीकाकरण ने कुछ दिनों की शिथिलता के बाद एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।

Trending News