Agra News: देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

Agra News: देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
Share News

बाह: बुधवार को कस्बा के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो सौ इक्यासी ने वैक्सीन लगवायी।टीकाकरण कराने पहुँचे लोगों का पहले कोरोना परीक्षण किया गया।

Agra News: देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

बुधवार को सौ लोगों ने कोरोना की एन्टीजन जाँच करायी वहीं सौ लोगों ने आर टी पी सी आर जाँच करायी।कुल दो सौ लोगों की हुई जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। बुधवार को कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ चालीस लोगों ने टीकाकरण कराया वहीं 45 वर्ष से ऊपर के 14 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।

Agra News: देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

60 वर्ष से ऊपर वालों में 19 लोगों ने सहित एक सौ इक्कासी ने टीकाकरण कराया।जबकि बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के नब्बे लोगो ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।वहीं 45 वर्ष से ऊपर 10 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।

Trending News