Agra News: बारिश से प्रभावित हुआ टीकाकरण एक सौ सैंतीस ने ही कराया टीकाकरण

Agra News: बारिश से प्रभावित हुआ टीकाकरण एक सौ सैंतीस ने ही कराया टीकाकरण
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: शनिवार को दिन भर रुक रुक कर हुई बारिश का असर टीकाकरण पर देखने को मिला जब सिर्फ एक सौ सैंतीस लोगो का ही टीकाकरण हो सका।इस दौरान सिर्फ दूसरी डोज वालों का ही टीकाकरण किया गया।

 

Agra News: बारिश से प्रभावित हुआ टीकाकरण एक सौ सैंतीस ने ही कराया टीकाकरण बाह और बटेश्वर के स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण कराने के लिए लोग बारिश में भीगते हुए पहुँचे। इस दौरान शनिवार को टीकाकरण में एक सौ सैंतीस लोगों ने टीकाकरण कराया।वैक्सीनेशन केंद्रो पर शनिवार को बाह में 18 वर्ष से ऊपर के सतासी लोगों ने 45 वर्ष से ऊपर के अठारह लोगो ने जबकि 60 वर्ष से ऊपर के दो लोगों ने टीकाकरण कराया।

 

IMG 20210820 WA0033जबकि बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के बीस लोगों ने तथा 45 वर्ष से ऊपर के 10 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवायी। टीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें अठानवे लोगों का एन्टीजन परीक्षण व अठानवे लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।

FRAME COLLAGE1629559500796

बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जिंतेंद्र वर्मा ने बताया शनिवार को एक सौ छियानवे लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नही मिला जबकि एक सौ सैंतीस लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगायी गयी।

Trending News