Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: घर की दीवार में नकब लगाकर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ

जनवाद टाइम्स 29 June 2021
IMG-20210629-WA0042
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह। कोतवाली क्षेेेत्र के खटीक टूला में एक घर के पीछे दीवार में नकब लगाकर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुबह जागने पर परिजनों को घटना का पता चला।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी ।

IMG 20210629 WA0043

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियार खां निवासी खटीक टूला थाना बाह के घर में सोमवार की देर रात को अज्ञात चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर के कमरे में प्रवेश कर गए।भीतर से दरवाजे को बंद कर कमरे में संदूक में रखे सोने चांदी के आभूषण, नगदी सहित पीतल के बर्तन अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिजन सोते रहे लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लग सकी। मंगलवार सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह नहीं खुला घर के पीछे जाकर देखा तो घर की दीवार में नकब लगा परिजनों के होश उड़ गए।घर के अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा था।परिजनों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की जानकारी ली।

IMG 20210629 WA0042

होशियार खां की पत्नी ईदा बेगम के मुताबिक उनके पति एवं बड़ा बेटा बेंगलुरु में नौकरी करते हैं। वह अपने छोटे बेटे नदीम और बेटी के साथ बाह में रहती हैं। सोमवार की रात वह बाहर के कमरे में सो रही थी पीछे के कमरे में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर संदूक में रखे सोने की झुमकी, गले का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की भारी पायल, सहित करीब 60 हजार रुपए एवं पीतल के बर्तन व अन्य सामान सहित करीब 2 लाख से अधिक की चोरी करके चोर ले गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही थी।

Post navigation

Previous: मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड भीटी के सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ बैठक सकुशल सम्पन्न।
Next: Etawah News: प्रो रामगोपाल यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने केक, फल व मास्क बाँट कर मनाया, कार्यकर्त्ता दिखे उत्साहित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.