Agra News: खेत पर जा रहे दो वृद्ध किसानों को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौके पर ही दोनों की हुई मौत

IMG_20210313_194456
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
थाना चित्राहाट क्षेत्र के कचौराघाट के निवासी दो किसानों को गांव से खेत पर जाते समय रास्ते मे अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पई कचौराघाट निवासी किसान बाबूराम पुत्र राम दयाल उम्र 91 वर्ष और लायक सिंह पुत्र बाबूराम उम्र 72 वर्ष अपने गावँ से खेत पर जा रहे थे।रास्ते में बाह से इटावा की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

IMG 20210313 194456

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।किसानों की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है।थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

You may have missed