Agra News: शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

IMG-20210313-WA0140
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिछले सप्ताह जरार में हुए मां बेटी के डबल मर्डर हत्याकांड में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा जरार में पहुँचे जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया।विदित हो कि पिछले सप्ताह थाना बाह क्षेत्र के जरार गावँ में गोविंद नाम के सिरफिरे युवक ने एक तरफा प्यार के चक्कर में मां और बेटी को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था और बचाने आई उसकी भाभी के भी गले पर चाकू से वार कर दिया था जिससे मां बेटी की मौत हो गई थी और भाभी को सही समय पर इलाज मिल जाने की वजह से उसकी जान बच गई थी।

 

IMG 20210313 WA0140

आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और उन्हें सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया उनके साथ बाह विधानसभा की अध्यक्ष सरिता दुबे उपाध्यक्ष चांदनी चौरसिया व किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष दया पुरोहित संतोष गुप्ता उनके साथ मौके पर शामिल रहे।

You may have missed