Agra News: देहात के केन्द्रों पर दो सौ एक ने कराया टीकाकरण

Agra News: देहात के केन्द्रों पर दो सौ एक ने कराया टीकाकरण
Share News

बाह: शुक्रवार को देहात के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया।टीकाकरण कराने पहुँचे लोगों का पहले कोरोना परीक्षण किया गया।शुक्रवार को बहत्तर लोगों ने कोरोना की एन्टीजन जाँच करायी वहीं चवालीस लोगों ने आर टी पी सी आर जाँच करायी।

IMG 20210703 113609 scaled

कुल एक सौ सोलह लोगों की हुई जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। शुक्रवार को कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 90 लोगों ने टीकाकरण कराया वहीं 45 वर्ष से ऊपर के 26 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 20 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।

IMG 20210708 120259 scaled

60 वर्ष से ऊपर वालों में 24 लोगों ने टीकाकरण कराया।जबकि बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के बीस लोगो ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई जबकि 45 वर्ष से ऊपर के 12 लोगों ने और 60 वर्ष से ऊपर के 8 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

Trending News