Agra News: मंगलवार को बाह में निकले दो दर्जन कोरोना संक्रमित

IMG_20210421_160831
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: कस्बा बाह में स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को कराए गए कोरोना के एन्टीजन टेस्ट में दो दर्जन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कस्बा में हड़कंप मच गया।मंगलवार को कुल 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है।पॉजिटिव निकले सभी लोगों को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार करायी जा रही है।

IMG 20210421 160831 6 scaled

आपको बता दें मंगलवार को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 133 लोगों ने रेपिड एन्टीजन टेस्ट कराया जबकि 84 लोगों ने आर टी पी सी आर टेस्ट के माध्यम से कुल 217 ने अपनी कोरोना जाँच करायी जिसमें एन्टीजन टेस्ट कराने वाले 133 लोगों में से 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जबकि आर टी पी सी आर टेस्ट कराने वाले 84 लोगों की रिपोर्ट नहीं आ पायी है।

IMG 20210421 160831 6 scaled

पॉजिटिव निकले लोगों में सीएचसी कर्मी और उनके पति सहित कस्बा बाह में पाँच,दो मुकुंदीपुरा,तीन फरैरा,दो जोजली पुरा,चार रुदमुली, एक मालोनी पोखर,दो नगला इमली,एक उगन पुरा, एक कूकापुर,दो दोदापुरा,एक मानिक पुरा हैं।अब बाह में संक्रमितों की कुल संख्या 126 हो गयी है।अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है और इनके संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।सीएचसी को सेनेटाइज कराया जा रहा है।ओ पी डी सेवायें अभी बंद हैं।

You may have missed