Agra News: तीन सौ इक्यासी ने कराया टीकाकरण

Agra News: तीन सौ इक्यासी ने कराया टीकाकरण
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा के बाह और बटेश्वर स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।सोमवार को तीन सौ इक्यासी ने कोरोना वैक्सीन लगवायी। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।भीड़ के चलते स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती रही। लोग पहले टीका लगवाने को लेकर एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए नजर आए।सोमवार को मिले वैक्सीन वायल के सापेक्ष भीड़ अधिक रही जिसके चलते दर्जनों लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए वापस लौटना पड़ा।

 

Agra News: तीन सौ इक्यासी ने कराया टीकाकरणटीकाकरण कराने से पहले जुकाम, खांसी, बुखार वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें 133 लोगों का एन्टीजन परीक्षण किया गया जबकि 100 लोगों का आर टी पी सी आर टेस्ट किया गया जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।सोमवार को बाह के स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 170 लोगों ने टीकाकरण कराया जबकि 45 वर्ष से ऊपर की 73 लोगों ने वैक्सीन लगवाई जबकि 60 वर्ष से ऊपर के 38 लोगों ने टीकाकरण कराया।

 

Agra News: तीन सौ इक्यासी ने कराया टीकाकरण वही बटेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 100 लोगों ने टीकाकरण कराया।बाह स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण कराने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही।वहीं तीन सौ इक्कासी का टीकाकरण किया गया।

Trending News