Agra News: स्कूल में स्काउड गाइड के तीन दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

IMG-20210929-WA0107
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव बसई अरेला स्थित श्रीमती सर्वेश देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

 

IMG 20210929 WA0105कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना बसई अरेला इंचार्ज मुकेश कुमार ने शिरकत कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर झंडारोहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान थाना इंचार्ज मुकेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन जीवन का प्रमुख अंग है।

 

 

IMG 20210929 WA0107 अनुशासन के बिना जीवन में लोगों को सहभागिता, नेतृत्व,‌ नैतिक विकास संभव नहीं है। सामाजिक निर्माण के लिए स्काउट गाइड शिविर जैसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए यह बहुत ही आवश्यक है। ऐसी कार्यक्रम गतिविधियां स्कूली छात्रों का चंहुमुखी विकास करने में सहायक होती हैं।

 

Agra News: स्कूल में स्काउड गाइड के तीन दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ कार्यक्रम शिविर के आयोजक हिंदुस्तान स्काउट गाइड के Asoc चंद्रकांत शर्मा एवं संयोजक मुकेश कुमार सिंह ने परेड एवं स्काउट गाइड के नियम बताते हुए प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक श्याम बाबू पाराशर, भूरी सिंह झा, खंड योग प्रमुख धर्मेंद्र पाराशर, महेंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा, मनोज कुशवाह, एदल सिंह, उमाशंकर वर्मा ,मनोज शर्मा, आकाश, रामप्रकाश, अंजली, पूजा, सुरेश चंद्र, रूबी चौहान आदि मौजूद रहे।

Trending News