Agra News: बैल्डिंग मैकेनिक के खोखे से चोरी

IMG-20210810-WA0011
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

पिनाहट: कस्बा के अरनोटा मार्ग स्थित वेल्डिंग करने वाले मैकेनिक के लोहे के खोके से अज्ञात चोरों ने हजारों का सामान चोरी करके ले गए।क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।आपको बता दें कि पिनाहट कस्बा में दिनों दिन चोरो का आतंक बढता जा रहा है।आये दिन चोर चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रहे है।

IMG 20210810 WA0011

जिसके कारण दुकानदारों में दहशत है। कस्बा के नदगवां मार्ग स्थित बीते पिछले सप्ताह बैटरी रिपेयरिंग एवं वेल्डिंग की दुकान से अज्ञात चोरों ने हजारों का सामान चोरी किया था तो शनिवार की रात मोबाइल की दुकान की छत काटकर लाखों रुपए के मोबाइल फोन अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। वही लगातार हो रही घटनाओं के बाद रविवार रात को कस्बा के अरनोटा मार्ग स्थित बंगाली बाबू की गैस बैल्डिंग मरम्मत कार्य के के खोखे से अज्ञात चोरो ने खोखे को बगल से काटकर उसमे रखे करीब पांच हजार रुपये का सामान चोर चोरी करके ले गए।

IMG 20210810 WA0010

सुबह दुकानदार खोखे को खोलने पहुंचा तो देखा सामान चोरी हो चुका था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई काफी देर बाद पुलिस पहुंची।वही चोरी की आये दिन बढ़ रही चोरी की बारदातो से कस्बा के दुकानदारों में भारी दहशत का माहौल है।ब्यापारी अपनी दुकानों को असुरक्षित मान रहे है। वहीं पुलिस को चोर चुनौती दे रहे हैं। इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार ने बताया कि खोखे से सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया है। मामले की जांच की जा रही है साथ ही रात्रि गश्त बढाया जा रहा है।

Trending News