Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: युवक ने वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए थर्ड डिग्री देने का आरोप

जनवाद टाइम्स 13 July 2021
Agra News: युवक ने वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए थर्ड डिग्री देने का आरोप
Share News
       

जैतपुर: थाना जैतपुर क्षेत्र के गढ़ी रंमपुरा निवासी युवक ने पुलिस पर बेवजह मारपीट करने और थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाए हैं जबकि पुलिस के मुताबिक युवक पर थाना जैतपुर में विद्युत विभाग की टीम द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने मारपीट और धमकी देने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसे वापस कराने को लेकर युवक वीडियो वायरल कर पुलिस पर झूठे और संगीन आरोप लगा रहा है।

IMG 20210713 200522 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा जैतपुर के विद्युत विभाग के अवर अभियंता ब्रजकिशोर नोडल अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार व संविदा कर्मियों रमाकांत, रतन सिंह, माधव सिंह के साथ उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में बड़े बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदित करने का अभियान चला रहे थे जहां 9 जुलाई को गढ़ी रमपुरा में बकाए को लेकर चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान गांव में गावँ के गंगा देवी पत्नी खुशी लाल पर निजी नलकूप का एक लाख छियानवे हजार सात सौ नब्बे रुपये का बकाया होने पर टीम द्वारा कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही थी तभी उक्त महिला के नाती दुष्यंत पुत्र विशाल उर्फ टेक सिंह ने अपने साथियों सत्य वीर पुत्र रिंगलाल तथा बंटू पुत्र संजू ने चेकिंग टीम के साथ गाली-गलौज कर संविदा कर्मी रतन सिंह के साथ मारपीट करने लगे जिस पर चेकिंग टीम ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली पुलिस के आने के बाद टीम ने वापस जैतपुर पहुंच कर थाना जैतपुर में तीनों आरोपियों सत्य वीर पुत्र रिंगलाल, बंटू पुत्र संजू व विशाल उर्फ टेक सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मियों के साथ गाली गलौज, अभद्रता व जान से मारने की धमकी जैसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Agra News: युवक ने वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए थर्ड डिग्री देने का आरोप

थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार वीडियो वायरल करने वाला युवक सत्य वीर पुत्र रिंगलाल विद्युत विभाग द्वारा दर्ज कराए गए मुक़द्दमे को वापस लेने के लिए दबाब बना रहा है।यह अवैध शराब के कारोबार में पहले भी जेल जा चुका है और उस पर कई पुराने मामले चल रहे हैं जिसमें पिछले दिनों जैतपुर में हुए धन्ना प्रकरण में प्रदर्शन करने का भी आरोपी है। उक्त युवक झूठा वीडियो वायरल कर दबाब बनाने की कोशिश कर रहा है।उसके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।

Post navigation

Previous: Agra News: देहात में हुआ टीकाकरण बाह: मंगलवार को देहात के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों ने टीकाकरण कराया जिसमें तीन सौ बानवे ने टीकाकरण कराया।टीकाकरण कराने आये लोगों का पहले कोरोना टेस्ट किया गया। मंगलवार को एक सौ बासठ लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व एक सौ आठ लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।मंगलवार को बाह सीएचसी पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ अस्सी लोगों ने टीकाकरण कराया। 45 वर्ष से ऊपर के 40 लोगों को वैक्सीन का पहला व 12 को दूसरा डोज दिया गया। वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 11 लोगों ने वैक्सीन की पहली जबकि 9 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवायी ।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के एक सौ चालीस लोगों ने टीकाकरण कराया।बाह और बटेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पर कुल तीन सौ बानवे लोगों ने टीकाकरण कराया।
Next: Agra News : प्रसपा ने की छावनी में मासिक बैठक साथ ही लोगो को सदस्यता ग्रहण कराई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.