Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: काष्ठ उद्योग समिति ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता से पैरवी कराने हेतु राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

जनवाद टाइम्स 15 July 2021
Agra News: काष्ठ उद्योग समिति ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता से पैरवी कराने हेतु राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
Share News
       

आगरा। आगरा जनपद के कलक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय पर काष्ठ उद्योग समिति के द्वारा सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता से पैरवी कराने हेतु राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांग की है।आपको बता दें कि काष्ठ उद्योग समिति ने उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा जारी वर्ष 2018 में लाइसेंस जिसमें नए काष्ठ आधारित उद्योग आरा मिल, विनियर प्लाईवुड, में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन औद्योगिक विकास की गति में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच करा कर कानूनी ढंग से दंडात्मक कार्रवाई करने हेतु एवं जारी लाइसेंस बाधाओं का निस्तारण, उदय फाउंडेशन एवं एजुकेशन ट्रस्ट मुजफ्फरनगर की जांच करा कर दंडात्मक कार्रवाई हेतु माननीय सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हरीश साल्वे से ही पैरवी कराने हेतु महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आगरा जिला अधिकारी को देकर न्याय की मांग की है।

Agra News: काष्ठ उद्योग समिति ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता से पैरवी कराने हेतु राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपाबताते चलें कि ज्ञापन के माध्यम से उद्योग कल्याण समिति ने राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री का ध्यान उसी लॉटरी की ओर आकर्षित किया है जिसमें 1250 लाइसेंस विगत वर्षों में जारी किए गए थे। साथ ही यह लाइसेंस धारियों द्वारा 5 वर्षों से 20 करोड़ रुपए शुल्क के रूप में जमा कर दिए थे। लेकिन आरोप है कि एक पुराने माफिया एवं एक तथाकथित आईएएस ऑफिसर ने कुछ ऐसा गोल मटोल किया कि आज इस कोरोना काल में उद्योग समिति को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस भ्रष्टाचार में एक एनजीओ का बहुत बड़ा हाथ है। साथ ही उद्योग समिति ने इसे पैसा कमाने वाली मशीन की संज्ञा दी है।इनके असंगत नीतियों के कारण आज लगभग 2 लाख लोगों की रोजी-रोटी अधर में लटकी हुई है। दिए गए ज्ञापन में स्पष्ट रूप से सब कुछ लिखा गया है l

 

Agra News: काष्ठ उद्योग समिति ने सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता से पैरवी कराने हेतु राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपाअब सवाल यह है कि आखिर उद्योग समिति सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष वकील के द्वारा ही पैरवी करवाना चाहती है ऐसा क्यों ? दूसरा सवाल यह है यदि निष्पक्ष जांच होती है तो कितने छुपे हुए चेहरे सामने आएंगे ? या अन्य तमाम मामलों की तरह फाइलों में भ्रष्टाचार का मामला दब कर रह जाएगा। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में सोनू कुमार, टिंकल,राम सहाय, अंकित शर्मा, कालीचरण, बलवीर, बिष्णु,आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: जन सेवा के लिए कारगिल शहीद महाविद्यालय में खुलेगा 100 शैय्या का अस्पताल
Next: Agra News: देहात के केन्द्रों पर हुआ टीकाकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.