Agra News: टीकाकरण की थम गयी रफ्तार

IMG_20210629_160753
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: शुक्रवार को देहात के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे टीकाकरण की रफ्तार थम गयी जब टीकाकरण कराने को बहुत कम लोग स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचे।जिससे टीकाकरण कर रहे स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण कराने वालों का इंतजार करते नजर आए।

IMG 20210629 160753 scaled

टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।गुरुवार को 73 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 73 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।शुक्रवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 30 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज तथा 45 वर्ष से ऊपर के 23 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज जबकि 8 लोगों को दूसरा डोज दिया गया।

IMG 20210629 160414 scaled

वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 7 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तो 2 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी ।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।गावँ गावँ होने वाले टीकाकरण अभियान भी शुक्रवार को भी नहीं हुए।

Trending News