Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: दवा कारोबारी के इकलौते बेटे ने किया सुसाइड नीट की कर रहा था तैयारी, सितंबर में देनी थी नीट की परीक्षा

जनवाद टाइम्स 4 September 2021
Agra News: दवा कारोबारी के इकलौते बेटे ने किया सुसाइड नीट की कर रहा था तैयारी, सितंबर में देनी थी नीट की परीक्षा
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

आगरा: आगरा के कमला नगर ​ए ब्लॉक निवासी दवा कारोबारी के 19 वर्षीय पुत्र ने फाँसी के फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली।बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के कमला नगर ​ए ब्लॉक निवासी धीरेंद्र सिंह दवा कारोबारी हैं पत्नी अनीता सिंह अनवरी निलोफर गर्ल्स कालेज में टीचर हैं। उनका 19 वर्षीय बेटा आर्यन सेंट पीटर्स इंटर कालेज से इंटरमीडिएट करने के बाद नीट की तैयारी कर रहा था।

 

IMG 20210904 WA0063 बेटी आराध्या डीयू से स्नातक कर रही है।आर्यन एमबीबीएस में प्रवेश के​ लिए नीट की तैयारी कर रहा था,सितंबर में परीक्षा होनी है। वह शुक्रवार शाम को अपने घर के पास स्थित दूसरे घर में तैयारी करने की कहकर गया था। शाम को आर्यन की बहन आराध्या कॉफी देने के लिए गई लेकिन कमरा अंदर से बंद था। बहन आराध्या ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला तो उसने परिजनों को बताया, वे भी आ गए। मोबाइल मिलाया तो स्विच आफ था।

 

Agra News: दवा कारोबारी के इकलौते बेटे ने किया सुसाइड नीट की कर रहा था तैयारी, सितंबर में देनी थी नीट की परीक्षा

मृतक आर्यन फ़ाइल फोटो

दरवाजा न खुलने पर आर्यन के दोस्तों को बुला लिया, उन्होंने भी प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद ​कमरे की खिडकी तोडकर अंदर घुसे।अंदर पंखे पर तार से आर्यन का शव लटका हुआ था। यह देख चीख पुकार मच गई, उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
सूत्रों के मुताबिक आर्यन दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था, पिछले साल रैंक कम आने पर बीडीएस में प्रवेश मिल रहा था लेकिन वह एमबीबीएस में प्रवेश लेना चाहता था। इस बार घर पर रहकर ही तैयारी कर रहा था, सितंबर में नीट देने के बाद दोस्तों के साथ कार से मनाली जाने का प्लान बना रखा था।

Post navigation

Previous: Etawah News:  दो डेंगू मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना
Next: Etawah News: लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.