Agra News: नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष ने ग्रहण की शपथ

Agra News: नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष ने ग्रहण की शपथ
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: शनिवार को नगर पालिका बाह में नव निर्वाचित चेयरमैन व समस्त 25 वार्ड के सभासदो का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व समस्त 25 वार्ड के सभासदों को उपजिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण करायी। शपथ ग्रहण करने के साथ ही नगर को नया अध्यक्ष व नयी टीम मिल गयी।

IMG 20230527 123208

आपको बता दें की हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे दिवाकर सिंह गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद उम्मीदवार सुनील बाबू को एकतरफा मुकाबले में 989 मतों से हराते हुए विजय हासिल की थी। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन बतौर मुख्य अतिथि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Agra News: नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष ने ग्रहण की शपथ

 

उप जिला अधिकारी कृष्णानंद तिवारी ने नगर पालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन दिवाकर सिंह व समस्त 25 वार्डों के सभासदों को उनके उत्तरदायित्व व कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त चेयरमैन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकता नगर में साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने और हर घर तक स्वच्छ जल पहुंच सके की रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए जनता से किये गए वायदों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

Agra News: नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष ने ग्रहण की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में सपा नेता रामजी लाल सुमन , उप जिलाधिकारी कृष्णानंद तिवारी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका विनोद कुमार सोलंकी, एसीपी रविन्द्र प्रताप व नगर के सम्मानित गणमान्य मौजूद रहे।

Trending News