Agra News: सीएचसी और पीएचसी पर टीकाकरण कराने वालों का घट रहा है ग्राफ

IMG_20210605_125252
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: मंगलवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बिचौला, बासौनी, होलीपुरा और खेड़ा देवीदास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।मंगलवार को 148 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 151 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210605 125252 scaled

मंगलवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 70 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 से 60 वर्ष वालों में 15 लोगों ने पहली डोज और 2 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।60 से ऊपर वालों में 3 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 60 लोगों ने वैक्सीन लगवायी। वहीं बिचौला और खेड़ा देवीदास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी व्यक्ति ने टीकाकरण नहीं कराया।

IMG 20210605 125104 1 scaled

जबकि बासौनी में 20 और होलीपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 वर्ष से ऊपर के दस लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी। वैक्सीन लगवाने के लिए देहात के केन्द्रों पर दूर दराज से लोग टीकाकरण कराने के लिए आये।अन्य दिनों की अपेक्षा टीकाकरण कराने वालों का ग्राफ घटता जा रहा है।

You may have missed