Agra News: राजकीय कृषि बीज भंडार की इमारत पर नहीं हुआ ध्वजारोहण

Agra News: राजकीय कृषि बीज भंडार की इमारत पर नहीं हुआ ध्वजारोहण
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा बाह क्षेत्र के अंतर्गत अस्पताल परिसर के पास स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार की इमारत पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी ध्वजारोहण न किए जाने पर कर्मचारियों की लापरवाही पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह कस्बा के अस्पताल परिसर के पास स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार की इमारत पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण नहीं किया गया।

 

IMG 20210815 103321 scaledरविवार को 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के सरकारी अर्द्ध सरकारी सहित अन्य संस्थानों पर सुबह ही ध्वजारोहण गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। मगर राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय गोदाम पर कोई भी कर्मचारी ध्वजारोहण कार्यक्रम करने नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।

 

Agra News: राजकीय कृषि बीज भंडार की इमारत पर नहीं हुआ ध्वजारोहणग्रामीण कुलदीप सिंह एवं अंकुर शर्मा ने बताया इस राजकीय कृषि बीज भंडार पर अक्सर कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिलती है।यह राजकीय कृषि बीज भंडार समय से कभी नहीं खुलता कर्मचारी कभी कभार ही आते हैं।

 

Agra News: राजकीय कृषि बीज भंडार की इमारत पर नहीं हुआ ध्वजारोहणआज राष्ट्रीय पर्व होने के उपरांत भी कोई भी कर्मचारी ध्वजारोहण करने नहीं पहुंचा जिस पर उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन के उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

Trending News